कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत
भिण्ड, 15 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र के सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी ‘घर चलो घर-घर चलो’ अभियान के तहत भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मंगलवार को भिण्ड पहुंचे। तत्पश्चात भिण्ड से बापसी में जिला कांग्रेस के महामंत्री अमित पिंकी दांतरे के मेहगांव निवास पर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्रिपाठी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। साथ ही अमित दांतरे ने भी पुष्पहार पहनाकर एवं शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। स्वागत करने वालो में रंजीत सिंह गुर्जर, सुभाष राठौर, नाथूसिंह नागर, मनीष शिवहरे आदि प्रमुख हैं।
राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने दंदरौआ धाम डॉक्टर हनुमानजी के दर्शन के लिए जाते समय पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान देश और आमजन की दिशाहीनता पर बात करते हुए कहा कि देश और समाज के चहुंमुखी विकास के लिए गांधीजी के सिद्धांतों पर चलना नितांत आवश्यक है, गांधीजी के सिद्धांतों के वगैर जीवन और देश चलना संभव नहीं हो सकता, गांधी के सिद्धांतों के वगैर विकास और आपसी सद्भावनाओं के साथ खिलवाड़ ही नहीं एक क्रूर मजाक ही सावित होगा, कांग्रेस विकास और आपसी सद्भावनाओं में विश्वास रखती है और सदैव गांधीजी के सिद्धांतों पर चलते हुए आमजन की बात करती है।
उन्होंने कहा कि यह बात देश के आमजन को भी भलीभांति समझना होगी, आज देश महंगाई, बेरोजगारी के दंश से बुरी तरह पीडि़त है, शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है, देश की जीडीपी का स्तर कहां से कहां पहुंच गया। इस पर भी देश वासियों को सोचना होगा और अपने आप से सबाल करना होगा, आने वाले भविष्य में हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य कैसा होगा। चुनाव आते जाते रहेंगे, हार जीत होती रहेगी, मगर देश मजबूत होकर दुनिया के सामने खड़ा दिखाई देना चाहिए, यही हमारी प्राथमिकता में है, इसके लिए कांग्रेस संदैव संर्घषशील रहेगी, देश के हर मुद्दे पर राहुल गांधी विपक्ष की भूमिका में खड़े होकर देश की बात करते हैं, हर समय प्रेस से मुखातिब होकर देश व आमजन के मुद्दों पर बात करते हैं, चाहे महंगाई हो, बैरोजगारी, लोगों के छिनते रोजगार हो, जीडीपी का गिरता स्तर हो, झूठ फरेब की सतह पर खड़े होकर कुछ समय के लिए आत्म संतुष्टि की जा सकती है, मगर भविष्य के साथ जीवन व देश के सुखद भविष्य की कल्पना कभी साकार सिद्ध नहीं हो सकती।