भिण्ड, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने जनता जनार्दन के प्रति बधाई प्रेषित कर आभार जताया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि जिस तरह पांच राज्यों के चुनाव में चार राज्यों में दमदार जीत भारतीय जनता पार्टी ने हासिल की है। उससे एक बार फिर से सिद्ध होता है कि देश के सामने मोदी के विकास कार्यों को और बल मिला है। मोदी के विकास कार्यों को जनता ने खुले दिल से जनादेश दिया है। मोदी सरकार में हर किसी को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और स्वाभिमान मिला है। वह पार्टी जो हार का कारण ईवीएम को बताती हैं, उन्हें समझना चाहिए कि जनता ऐसी खोखली बातों पर ध्यान नहीं देती है। पाठक ने कहा कि भाजपा सदैव से जनता की सेवा करती आई है और इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद ऐसा अवसर आया है, जब कोई मुख्यमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। भाजपा की जीत हर कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का फल है।