जैन मन्दिर मेहगांव का पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

भिण्ड, 17 फरवरी। भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ 40 पिच्छियों के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य संदीप शास्त्री द्वारा विधि विधान से नीवन त्रिभुजी चौबीसी जिन मन्दिर मेहगांव का श्री 1008 मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक वेदी प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 18 से 23 फरवरी तक अयोध्या नगरी पानी की टंकी के पास मेहगांव में होने जा रहा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने बताया कि 18 फरवरी शुक्रवार को सुबह ध्वेजारोहण एवं शाम को गर्भ कल्याणक पूर्व रूप एवं 19 फरवरी को गर्भ कल्याणक का उत्तर रूप, याग मण्डल विधान, माता की गोद भराई, 20 फरवरी को भगवान आदिनाथ तीर्थंकर बालक का जन्म कल्याणक एवं 1008 कलशों द्वारा अभिषेक, 21 फरवरी को तप कल्याणक, 22 फरवरी को ज्ञान कल्याणक एवं समोशरण, 23 फरवरी को तीर्थंकर बालक आदिकुमार का निर्वाण कल्याणक महोत्सिव मनाया जाएगा।