विराग सागर महाराज की प्रेरणा से हुई वर्णीजी की प्रतिमा स्थापित

विधायक, सीईओ व गणमान्यतजनों ने किया प्रतिमा का अनावरण

भिण्ड, 14 फरवरी। भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज, श्रमण मुनि विहसंत सागर महाराज के सानिध्य एवं प्रेरणा से जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिण्ड के संस्थापक आध्यात्मिक संत क्षुल्लक श्री 105 गणेश प्रसाद वर्णीजी की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका अनावरण विधायक संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत सीईओ जेके जैन एवं समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र जैन ने किया।
इस अवसर पर गणाचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कॉलेज के संस्थापक एवं आधार स्तंभ रहे संत गणेश प्रसाद वर्णीजी जिन्होंने इस विद्यालय की नींव रखी, जिसको लगभग 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इतने वर्षों बाद महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करने का विचार आना प्रबंध समिति के लिए बड़े ही गौरव की बात है। जिन्होंने अपनी टीम के साथ प्रतिमा स्थापित कराई एवं उसका अनावरण भी विधायक एवं सीईओ के साथ समाज के वरिष्ठजनों ने एक होकर कराया।


आचार्यश्री ने कहा कि प्रतिमा एक माध्यम कही जाती है, प्रतिमा के माध्यम से वर्णीजी पुन: हमारे बीच में आ गए है, जिन्हें देखकर हमेशा लगता रहेगा कि इस स्कूल के संस्थापक ऐसे थे, जिन्होंने कई स्था नों पर स्कूल-कॉलेजों की स्थापना कराई, साथ ही ये समग्र समाज के विकास के लिए हमेशा आगे रहते थे। इतने सरल सहज थे कि किसी पिता-पुत्र में वाद-विवाद हो जाता था तो वो बुलाकर शांत कर देते थे, अगर कोई बात नहीं मानता तो वह अन्न त्यागने की बात कह देते, इतने में वह सभी बात मानकर आपसी समझौता कर लेते थे। इनका भारत देश में बहुत बड़ा योगदान था।
मुख्य अतिथि विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि मैं बहुत ही भाग्यिशाली हूं, जहां आचार्य भगवंतों का आशीर्वाद मेरे ऊपर सदा रहे, वहां पर ऐतिहासिक कार्य जुड़ते चले जा रहे हैं, चाहे कीर्तिस्तंभ जैन मन्दिर का मामला रहा हो, जो कई वर्षों से लंबित पड़ा था, जिसका एक रुपए प्रतिवर्ष कराने का एवं जैन उमावि के संस्थापक गणेश प्रसाद वर्णीजी की प्रतिमा का अनावरण करने का भी सौभाग्य गुरुवर के आशीर्वाद से मुझे प्राप्त हुआ है। इसकी स्थापना को लगभग 100 वर्ष पूर्ण होने वाले है। वहां पर उपस्थित महासभा अध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व शासी निकाय अध्यक्ष प्रभाष जैन, जैन स्कूल अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्याक्ष बॉबी जैन, सचिव शैलू जैन ने अपने विचार व्यक्त किए एवं महासभा के विधान का भी विमोचन किया। अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र जैन बिल्लू, रतनलाल जैन, सुरेन्द्र जैन, शैलेन्द्र जैन डब्बू, सुनील जैन, कमलेश जैन तांतरी, चक्रेश जैन, राकेश जैन, पवन जैन, प्रभाष जैन, जयकुमार जैन, राजेश जैन, सचिन जैन, स्नेनहलता जैन, रेखा जैन, सीमा जैन, लाली जैन एवं गुरू सेवा बालिका मण्डल द्वारा मंगलाचरण किया गया।

विराग सागर महाराज ससंघ का मेहगांव के लिए हुआ विहार

भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ का दोपहर को मेहगांव के लिए हुआ विहार। मनोज जैन ने बताया कि चंबल संभाग की धर्म नगरी मेहगांव में नवीन त्रिमूर्ति चौबीसी जिनबिंबा मन्दिर का श्री 1008 मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्स व विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 18 से 23 फरवरी तक मेहगांव में होने जा रहा है। उक्त आयोजन हेतु आचार्यश्री ने सोमवार को दोपहर मंगल विहार किया, जो मंगलवार को सुबह मेहगांव में प्रवेश करेंगे।