निगम अध्यक्ष तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं किया भव्य स्वागत

भिण्ड, 13 फरवरी। मप्र शासन गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक खान के नेतृत्व में शहर के इन्दिरा गांधी चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि भिण्ड से उनका पुराना नाता रहा है, इसलिए गृह निर्माण विकास मण्डल में भिण्ड के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अशफाक खान एवं स्वागत में मौजूद सभी साथियों का धन्यवाद किया और भोपाल आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, शिवेश महंत, सरजन नरवरिया, हरकिशन चौधरी, गोपाल सोनी, रोहित शाक्य, प्रतिक पाण्डे, गिर्राज नरवरिया, ओम पुरोहित चोम्हो, अजीत शर्मा, अन्नु पंडित, वीरु भदौरिया डोंगरपुरा, शैलू बाजपयी, सचेत दीक्षित, राघवेन्द्र शर्मा, अशोक मिश्रा, अवधेश राजावत, संजय श्रीवास, प्रतीक त्रिपाठी आदि स्वागत किया।