पं. दीनदयाल की जयंती 64 बूथ केन्द्रों पर समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे आज

भिण्ड, 10 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी के कार्यकर्ता 64 बूथ केन्द्रों पर 11 फरवरी को एक साथ मानएंगे। गोरमी नगर में मुख्य आयोजन 11 फरवरी को दोपहर एक बजे भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक के थाना रोड पर स्थित आवास पर समर्पण दिवस के रूप में मनाएंगे। बैठक में मार्गदर्शन हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य ने देते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।