जसवंत नगर में मण्डल शक्ति बैठक संपन्न

इटावा, 14 जनवरी। जसवंत नगर विधानसभा के जसवंत नगर द्वितीय मण्डल के शक्ति केन्द्र सराय भूपत, बिजपुरी खेड़ा, राजमऊ, कोठी कैश्त, महलई, मलाजनी, सिसहाट, हिन्दू विद्यालय, कुल आठ शक्ति केन्द्र की बूथ समितियों के त्रिदेव कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधानसभा प्रवासी विजय दैपुरिया ने बैठकों को संबोधित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महेश गुप्ता, मण्डल प्रभारी रमेश राजपूत, मण्डल महामंत्री बलवंत सिंह तोमर, मण्डल प्रवासी प्रमुख अजय यादव बिंदू, सामाजिक टोली संपर्क प्रमुख विवेक शाक्य गुड्डू, बूथ प्रबंधन कार्य प्रमुख मुकेश यादव, इटावा नगर पालिका सभासद जबर सिंह शाक्य और कल्याण सिंह उपस्थित रहे।