मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष बरुआ ने किया पदभार ग्रहण

भिण्ड से कई कार्यकर्ता हुए समारोह में शामिल

भिण्ड, 04 जनवरी। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री) शैलेन्द्र बरुआ के निगम कार्यालय भोपाल में पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी श्रीवास्तव दीक्षित ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन की योजनाओं को निगम के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, बजरंग सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, विकास शर्मा, अतिराज सिंह नरवरिया, जिला महामंत्री भाजयुमो उपेन्द्र राजौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, दिलीप दीक्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।