कृषि विभाग में पदस्थ ग्राम सेवक शर्मा का विदाई समारोह आयोजित

भिण्ड, 04 जनवरी। कृषि विभाग मेहगांव में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे। ग्राम सेवक अशोक शर्मा आज कृषि विभाग की अपनी कार्यालयीन जिम्मेदारियों से मुक्त हुए है। अशोक शर्मा कृषि विभाग में अपने ग्राम सेवक के पद पर रहते हुए सदैव किसानों के हित और किसानों के भविष्य के लिए कार्य किया है। आज विदाई समारोह के दौरान कृषि विभाग के एसडीओ अभिमन्यु पांडेय आदि लोगों ने माला पहनाकर व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दी।