भिण्ड, 24 अक्टूबर। मल्हारराव होलकर छत्री ट्रस्ट आलमपुर के मैनेजर डॉ. राधेश्याम दीवौलिया की धर्मपत्नी एवं अध्यापक अरविन्द दीवौलिया, मनोज दीवौलिया एवं विनोद दीवौलिया (भैया) की माताजी सुमन देवी दीवौलिया का गुरूवार को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है। उनके निधन पर जन प्रतिनिधियों सहित नगर के नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।







