संगठन को मजबूत करने चलाया जाएगा सदस्यता अभियान : पाटिल

भिण्ड, 03 अगस्त। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला भिण्ड स्थित कुशवाह कॉलोनी, इटावा रोड में सह क्षेत्र संगठन मंत्री (मप्र एवं छत्तीसगढ) विजय पाटिल के प्रवास के दौरान बैठक का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों द्वारा अपना परिचय दिया गया।
बैठक में संगठन के वार्षिक सदस्यता पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और तहसील शहरी/ ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया, साथ ही मातृ शक्ति को जोडने पर बल दिया गया। विजय पाटिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से पूरे वर्ष चलाया जाए एवं ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने में सहयोग करें।
जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने ग्राहक पंचायत के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो तो उसका शोषण करना मुश्किल है। बैठक में ग्राहक की समस्याओं को सामंजस्य, समानता और संवाद के माध्यम से हल करने की बात भी कही गई। बैठक उपरांत पौधारोपण किया गया। बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राहुल शर्मा, जिला सचिव आरती शिवहरे, प्रचार प्रमुख अनिल शिवहरे, उपाध्यक्ष निक्कू शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष पचौरी, पर्यावरण प्रमुख उमेश गुर्जर, महिला जागरण प्रमुख आरती भदौरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।