भिण्ड, 03 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री, नागरिक सहकारी बैंक के संचालक मनोज अनंत के 14 वर्षीय पुत्र आयुष अनंत का गत रात्रि में निधन हो गया। आयुष का अहमदाबाद इलाज चल रहा था, अचानक तबीयत खराब होने पर उनको भोपाल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और उसके बाद परिवारीजन भिण्ड ले आए जहां गत रात्रि में उसका निधन हो गया।
भापजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर कैविनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अम्बरीश शर्मा, पूर्व सांसद अशोक अर्गल एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्षगण अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, केशव सिंह भदौरिया, संजीव कांकर, वीरेन्द्र सिंह राणा, राजेन्द्र शर्मा राजे, नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया एवं शैलेन्द्र बरुआ, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे, मायाराम शर्मा एडवोकेट, अशोक चौधरी, रोमेश महंत, कृष्णाकांता तोमर, रामकुमार महाते, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र राजौरिया, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, कमल शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, जिला महामंत्री आरती पाठक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक खान, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंकी सागर, जिले के समस्त मण्डल अध्यक्षों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।