भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया हरियाली महोत्सव

– जिला कार्यालय परिसर में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने झूला

भिण्ड, 30 जुलाई। हरियाली तीज एवं श्रावण मास के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में झूला उत्सव मनाकर झूला तो पड गई अब बाकी डाल पर विशेष मल्हार के साथ झूला। महिला कार्यकर्ताओं ने राधाकृष्ण झूला झूले की मधुर मल्हार गए।
मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने झूला उत्सव पर कहा कि सावन में झूला झूलना क्यों शुभमाना जाता है, झूले झूलने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? इसके पीछे की मान्यता सावन के महीने में झूला झूलने की परंपरा बहुत प्रचलित है। इसे शुभ और सौभाग्यदायक माना जाता है।
सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झूला झूलने की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की प्रभारी सुधा राठौर, जिला महामंत्री मनोज अनंत, सीमा शर्मा, भाजपा जिलामंत्री पिंकी शर्मा एवं रश्मि खटीक, जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत एवं शीला शर्मा, जिला महामंत्री एवं पूर्व सरपंच संगीता कौशल, जिला महामंत्री आरती पाठक, जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला सत्संग मंडल की सदस्य शशि मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री पूर्णिमा सिंह भदौरिया, मंजू शर्मा, बेबी राठौर, भाजयुमो जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, मोनू नरवरिया आदि उपस्थित रहे।