पौधारोपण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग : दैपुरिया

– भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक पेड मां के नाम, गौरी सरोवर के किनारे किया पौधारोपण
– जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने अटेर की क्यारीपुरा पंचायत में किया पौधारोपण

भिण्ड, 30 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक पेड मां के नाम अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौरी सरोवर के किनारे मिशन स्वच्छ पार्क में पौधारोपण किया। वहीं जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कयारीपुरा में मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण करते हुए जलदान दिया।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि जिले के सभी 29 मण्डलों के प्रत्येक बूथ पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पौधारोपण करने में लगे हुए हैं, जो कि हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पौधारोपण के लिए जो हमको प्रेरणा दी है, इससे मानव को जीवनदान मिला है, पौधारोपण करना पुण्य कार्य है, जो कि हमें ऑक्सीजन हवा और जलवायु प्रदान करता है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह उर्फ टंटी राजावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, मण्डल महामंत्री सतेन्द्र सिंह कुशवाह, नगर मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, मोर्चा मंत्री महेन्द्र सिंह कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, गौरव शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।