-जरूरतमंद वृद्धों व दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने पात्रता पर्चियां की वितरित
भिण्ड, 03 दिसम्बर। राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत जनपद परिषर रौन में जरूरतमंद वृद्धों व दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पात्रता पर्चियों का वितरण किया गया। आवश्यक जानकारी के आधार पर ऑनलाईन जानकारी दर्ज कर पर्चियां दी गईं।
शिविर में 80 वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को उनके जीवन में सहायक बनने वाले उपकरणों को प्रदाय करने के लिए पात्र पाया गया। सहायक उपकरणों में व्हील चेयरए कान की मशीन, छडी, वॉकर, कमर दर्द का पट्टा, घुटने की पट्टी आदि उपकरण आने वाले समय में शिविर आयोजित कर प्रदाय किए जाएंगे। जनपद पंचायत रौन के समग्र अधिकारी सोव सेन जिला कार्यालय से पंचम सिंहए राघवेन्द्र सिंह, मुनमुन कुमारी, अरुण शर्मा एवं एलिम्को टीम उपस्थित रही। चार दिसंबर को जनपद पंचायत लहार में शिविर का आयोजन किया जाएगा।