राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में यति सिंह ने पाया प्रथम स्थान
भिण्ड, 22 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नेहरू युवा केन्द्र एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नासिक महाराष्ट्र में 12 से 16 जनवरी तक 27वां राष्ट्रीय युवा उत्सव मनाया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता में भिण्ड जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार द्वारा नगर की बेटी यति सिंह सिसोदिया को आमंत्रित किया। नगर की बेटी यति सिंह सिसोदिया ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया, वहीं यूथ समिट के रूप में सहभागिता कर विकसित भारत विषय पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। यहां बताना चाहेंगे कि सरकार प्रति वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा उत्सव के रूप में मनाती है, इस बार यह उत्सव नासिक महाराष्ट्र में मनाया गया था।