भिण्ड, 15 जनवरी। जिले के ग्राम डिडी में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव का जन्मदिन सोमवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि भिण्ड जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव के ग्रह क्षेत्र डिडी में उनके होटल परिसर में पांच सैकडा से अधिक लोगों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। जिसमें त्रिमूर्ति महाराज ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात सहभोज में निराश्रितों को भी भोजन कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहरि शर्मा, इरशाद अहमद, संदीप मिश्रा, रेखा भदौरिया, जगत सिंह, वीरेन्द्र यादव, थानसिंह यादव, सुरेश यादव सरपंच, अशोक गुप्ता, इलियास खान, बबलू त्यागी, नरेन्द्र मिश्रा, अनिल भारद्वाज, प्रदीप जैन गुड्डा, रणवीर सिंह भदौरिया, शेखर शुक्ला, शिवप्रताप सिंह, सोनवीर यादव, रामासिंह राजावत, नितिन सिंह, हरनारायण शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी उपस्थित रहे।