शहर जिला कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

भिण्ड, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पूर्ण होने पर के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सबसे पहले स्वच्छता का संदेश दिया, उन्होंने छुआछूत को खत्म करते हुए आजादी की लड़ाई में अहिंसा का भी पाठ पढ़ाया, उन्होंने अंग्रेज शासनकाल में नमक पर लग रहे टेक्स को दूर करने के लिए सत्याग्रह किया। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव संपूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी, जिसने भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से नफरत को दूर करने और देश को जोडऩे का जो संदेश दिया है, जो बहुत ही अभूत पूर्व है। राहुल गांधी ने 3970 किमी के लगभग पदयात्रा की है और कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। बीजेपी और आरएसएस देश को तोडऩे का काम कर रही है जबकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करके देश को जोडऩे का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर कल्पना मिश्रा, प्रदीप जैन गुड्डा, संदीप मिश्रा, मोहन सिंह कुशवाह, पानसिंह सुमन, वीरेन्द्र कौशल, विजय दैपुरिया, पवन चौरसिया, सुखप्रीत मिश्रा, शैलेन्द्र भदौरिया, राजेश शर्मा, बलराम जाटव, आनंद शाक्य, विनोद जाटव, कमलेश जाटव, सूरजपाल सिंह राजावत, पिंटू शर्मा, विक्की राजावत, प्रदीप मिश्रा, मनोज जैन मामा, बृजेश जैन, दीपचंद तिवारी, संजीव बरुआ, अजय शर्मा, राघवेन्द्र गौतम, दर्शन सिंह तोमर, अजय विमल, बृजेश कुमार, गंगाराम जाटव, मोहम्मद इरफान गम्मू, धीरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, कुलदीप भारद्वाज, दिनेश शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।