ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोरमी में मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

भिण्ड, 30 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोरमी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वी पुण्यतिथि के अवसर पर नगर परिषद गोरमी में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई।
श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस नेता जगत सिंह यादव ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, इससे हमारे देश को अभूतपूर्व क्षति हुई। कुछ लोग चाहते थे कि देश में अशांति का माहौल हो, लेकिन ऐसा करने में वह नाकामयाब रहे। महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन चलाकर भारत को स्वतंत्र कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किमी की यात्रा का आज जम्मू कश्मीर में समापन भी हो रहा है। यात्रा के दौरान काफी लोगों का समर्थन मिला, यह यात्रा एक ऐतिहासिक रूप से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा महेश्वरी जाटव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव करैया, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र नरवरिया, आस्सू खान, पार्षद डॉ. मोहन, सुलेमान खान, कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष राजू जाटव, सुभाष मिश्रा, पार्षद सुभाष यादव, पार्षद भगवती थापक, पार्षद सुंदर यादव, पार्षद विकास थापक, विकास लखेरे, धारासिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।