भिण्ड, 08 दिसम्बर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री) आशुतोष तिवारी का जन्मदिन निराश्रित भवन में निवासरत बुजुर्गों को फल वितरण एवं पौधारोपण कर मनाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी का जन्मदिन है और उनकी कार्यशैली उन नेताओं की भांति है, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की विचारधारा से जोड़ा है, जिन्होंने संगठन मंत्री के रूप में जैसे सामान्य से व्यक्ति को कार्यकर्ता के रूप में भाजपा पार्टी की मुख्य विचारधारा और कार्यशैली से जुड़ा है और आशुतोष तिवारी ने हर कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है और हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज उनका जन्मदिन निराश्रित भवन पर बुजुर्गों के बीच में मनाया है। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान, भाजपा मण्डल महामंत्री राजीव उपाध्याय, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, रोहित शाक्य, वैभव चतुर्वेदी के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।