कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

भिण्ड, 02 नवम्बर। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव के अनुमोदन से जिला अध्यक्ष भिण्ड राजीव कांकर ने नवीन कार्यकरणी घोषित की हैं।
घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष- धर्मसिंह कुशवाहा, जगदीश तिवारी, वीरसिंह नरवरिया, उमेश कुशवाहा, रायसिंह गुर्जर, जिला महासचिव- विवेक कंषाना, ओमवीर जाटव, विधानसभा अध्यक्ष अटेर- प्रताप सिंह भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष अटेर- महेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया उर्फ मानव मसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष गोरमी- रिंकू सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष अमायन- नीरज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मेहगांव-हरेन्द्र नरवरिया, नगर अध्यक्ष गोरमी- अशोक दण्डोतिया, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण भिण्ड- बॉबी जाटव, नगर अध्यक्ष भिण्ड- कमलेश सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण चितौरा गोहद- शिवकांत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चितौरा गोहद- गब्बर सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मालनपुर- रामस्वरूप सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष गोहद- अवधेश मिश्रा को नियुक्त किया है।

जिला अस्पताल की समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस ज्ञापन देगी आज

भिण्ड। जिला अस्पताल भिण्ड में व्याप्त जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार को लेकर नगर कांग्रेस भिण्ड तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट भिण्ड में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञापन में कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, अजा मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, आईटी सेल, धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ, सद्भावना और कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे।