भिण्ड, 01 नवम्बर। मप्र के 67वें स्थापना दिवस पर सोमवार को नगर में शा. इंटर कॉलेज, बालिका छात्रवास, गुरुकुल विद्या निकेतन एवं संस्कार शिक्षा अकेडमी के बच्चों द्वारा विशाल प्रभात फेरी गोरमी नगर के थाना परिसर से निकाली गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा महेश्वरी जाटव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, पार्षदगण मुकेश यादव, शिवराज यादव, सोबरन सिंह भदौरिया एवं गोरमी के गणमान्य पत्रकार रणवीर परमार, हरिओम कटारे, अशोक नरवरिया, मुन्ना खान, सौरभ जैन उपस्थित रहे।
मप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चे अपने-अपने हाथों में स्वच्छता अभियान, वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने एवं पर्यवरण संरक्षण का संदेश लिखे बेनर लेकर चल रहे थे। नगर वासियों ने बच्चों के अभिनव अभियान को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई एवं पुष्प वर्षा की। प्रभात फेरी के समापन पर विद्यालय के संचालक गोकुल सिंह परमार एवं जण्डेल सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ ही नगर के शा. बालक उमावि, शा. कन्या उमावि, कन्या छात्रावास, गुरुकुल विद्या निकेतन, कल्याणी कान्वेंट स्कूल, परशुराम कान्वेंट स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल सुनारपुरा, बाल भवन पब्लिक स्कूल आदि में प्रभात फेरी निकालकर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।