भिण्ड, 28 सितम्बर। भाजपा युवामोर्चा मण्डल गोरमी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह की जयंती उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर गोरमी नगर के बिजली घर वाले मंदिर पर मनाई गई। इस अवसर पर मन्दिर प्रांगण में पौधारोपण एवं फल वितरण भी किया गया। जिसमें युवामोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमकार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरिमर्दन अरविंद बरुआ ने की।
मुख्य अतिथि ओमकार यादव ने कहा कि आज हम युवाओं को गर्व होना चाहिए कि हम ऐसे महान युवा की जयंती मना रहे हैं, जिसने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया, वह जितने साल जीये शान से जीये, छोटी सी उम्र में ही देश के लिए कुर्बानी दे गए, ऐसे महान पुरुष को हम शत-शत नमन करते हैं, हम सब युवाओं को उनके बताए मार्ग पर आगे बढऩा है। अंत में आभार युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिनेश यादव, छोटू यादव, पार्षद धर्मेन्द्र यादव अंगे, सत्येन्द्र यादव सोनू, राजेश मिश्रा, टिंकू परमार, ठकुरी यादव, रविन्द्र यादव, मोनू जैन, रवि सोनू, सुनील गुर्जर, धर्मसिंह यादव, रोहित ओझा, विवेक नामदेव, सूरज गोस्वामी, अभिषेक जैन आदि युवामोर्चा के साथी उपस्थित रहे।