भिण्ड, 19 सितम्बर। भाजपा युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में चल रहे हरा-भरा मप्र अभियान के तहत द्वितीय चरण में सोमवार को गोहद विधानसभा क्षेत्र के शा. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मौ के मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, डॉ. अवधेश सिंह चौहान, अनिल भारद्वाज, भाजपा मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, वरिष्ठ नेता डॉ. आर. विमलेश, डॉ. सैंथिया, डॉ. जितेन्द्र यादव, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यियार सिंह गुर्जर, डॉ. बेताल सिंह गौड़, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष राम यादव, महबूब खान पठान, महेन्द्र परिहार, पर्वत जादौन, कोमल यादव, बकील सिंह यादव, रामनिवास यादव, सोमवीर शिवहरे, रघुराज सिंह गुर्जर, संतोष यादव, अमित गुर्जर, आगम जैन, अवधेश शर्मा, माताप्रसाद तिवारी, सतीश परिहार, सोनू खान, रामकेश गुर्जर, गणेश जाटव, आकाश शाक्य, दिनेश परिहार, रामनरेश कुशवाहा, महेश राणा, रवि राठौर, मनोज शर्मा, हेमंत विश्वकर्मा, शाहिद खान सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।