पुलिस के हाथों से कोसों दूर है युवती की हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त

भिण्ड, 16 अगस्त। गोहद नगर के सदर बाजार स्थित गणेश मन्दिर के निवास करने वाले रामू लोहिया के यहां पुलिस की बर्दी पहनकर आए अज्ञात बदमाशों ने जमकर मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिए, इस घटना में 21 वर्षीय बालिका रिंकी की मौत हो गई।
बताया जाता है कि अज्ञात बदमाश सफेद कलर की अपाचे मोटर साइकिल से आए और उन्होंने मोटर साइकिल घटना स्थल से 100 मीटर दूर खड़ी की। उन्होंने तीन घण्टे तक घर के अंदर रुके और घर के अंदर से बेशकीमती सामान समेटकर ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसी से मिली तो लड़की को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यहां लड़की की मौत दम घुटने से होना बताया है। लड़की व पिता रस्सी से बंधे हुए थे। घटना की जानकारी जैसे ही जनता को मिली लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे एसपी को भी जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। देर रात तक गोहद विधायक मेवाराम जाटव, आशीष गुर्जर, सिक्की कांकर, शैलेन्द्र दशरथ सिंह गुर्जर आदि सैकड़ों लोग ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर थाना प्रभारी के तबादले की मांग की।

घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ

14 अगस्त को घटित घटना के बाद तीन दिन गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ मुख्य अभियुक्तों की गिरेबान से बहुत दूर हैं। इस घटना में पुलिस के शक के दायरे में रामू लोहिया द्वारा गोद लिया पुत्र उज्ज्वल उर्फ लकी है, जो घटना के समय घर पर नहीं था, पुलिस ने उसके दोस्तों से भी पूछताछ की है। सूत्रों पर भरोसा करें तो इस घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की अलग-अलग भूमिका थी डकैती की प्लानिंग करने वाले और पेशेवर मुजरिमों से संपर्क जोडऩे वाले भी अलग अलग थे। फिलहाल पुलिस के सामने समस्या है कि घटना करने वाले मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करना, लेकिन सूत्रों की मानें उनको सुपारी देने वाले नौसिखिया हैं, उन्हें इन अभियुक्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस ने मालनपुर में भी दविश दी लेकिन खाली हाथ से ही संतोष करना पड़ा।
इस घटना के बाद विधायक मेवाराम जाटव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, शहर अध्यक्ष विजय मुदगल, उपाध्यक्ष सिक्की कांकर पार्षद, शैलेन्द्र गुर्जर ने गोहद में सनसनीखेज घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को दिया समय गुजर चुका है। पुलिस के हाथ आजभी खाली है हम पीडि़त परिवार के साथ है और हमें अगर हमें सड़क पर उतरना पड़तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

निगम अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

नगर में घटित बारदात के बाद पीडि़त परिवार के बीच शोक व्यक्त करते हुए हथकरघा निगम के अध्यक्ष दर्जा केबिनेट मंत्री रणवीर जाटव ने गोहद पुलिस को चेतावनी दी है कि वो 10 दिन के अंदर गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगा दे, नहीं तो जिसके क्षेत्र में संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर होगी। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ से नगर में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिया है।