भिण्ड, 28 जुलाई। ग्राम मनेपुरा अटेर निवासी मयंक जोशी पुत्र राघवेन्द्र जोशी का चयन मिलिट्री स्कूल बेलगांव कर्नाटक के लिए हुआ है। इन्होंने परिवार एवं समाज दोनों का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार इस स्कूल के सिलेक्शन के लिए 70 प्रतिशत सीट्स डिफेंस के लिए आरक्षित होती हैं, उसके बाद शेष बची सीट्स पर डिफेंस के आफिसर और सभी वर्ग के लिए जगह पर होती है। इन्होंने पहले टेस्ट, फिर इंटरव्य पास किया, फिर मिलिट्री हॉस्पिटल झांसी से मेडिकल पास किया। आपको बता दूं कि सिविल से मिलिट्री स्कूल में चयन होना बहुत बड़ी बात है। अब वो बेलगांव कर्नाटका मे पढ़ाई करेंगे। इन्होंने कोरोना काल में भिण्ड में ही ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर ये सफलता हासिल की है। इन्होंने परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है।