भिण्ड, 16 फरवरी। भिण्ड-दतिया सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय ने गोरमी नगर में भाजपा नेता गोकुल सिंह परमार की पत्नी एवं समाजसेवी सालिंगराम जैन के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, रायसिंह जाटव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।