भारत पर्व में देशभक्ति एवं लोक गायन की दी प्रस्तुतियां

निराला रंग बिहार मेला परिसर पर भारत पर्व आयोजित

भिण्ड, 27 जनवरी। भारतीय गरिमा का शीर्ष उत्सव भारत पर्व गणतंत्र दिवस-26 जनवरी की संध्या बेला पर जिला मुख्यालय स्थित निराला रंग बिहार मेला ग्राउण्ड भिण्ड पर आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव लोकतंत्र का लोक उत्सव ‘भारत पर्व’ के समारोह में आए कलाकारों एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही देश भक्ति पर आधारित कई प्रकार की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम मेंं भारत पर्व के आयोजन का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जेके जैन, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर वरुण अवस्थी, एसडीएम भिण्ड उदय सिंह सिकरवार, जिला शिक्षा अधिकारी रामभुवन सिंह, विभागीय अधिकारी, संस्कृति-कलाप्रेमी, कलाकार, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।