भिण्ड, 27 जनवरी। शहर और नगर कांग्रेस द्वारा शहर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री बाबा भगवान दास सेंथिया और शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, डॉ. वीरेन्द्र भदौरिया, रेखा भदौरिया, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, थानसिंह यादव, नरेन्द्र चौधरी, सतपाल अगरिया, अजय शर्मा, राजवीर खन्ना, रीना चौहान, स्नेहलता जैन, नीलम भदौरिया, रामजीलाल शाक्य, बलराम जाटव, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, मोहर सिंह जाटव, अनीश कुरैशी, राजू लोधी, अजय जैन, विनोद जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, आनंद शाक्य, गौरव भारद्वाज, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, बिरजू यादव, देवेन्द्र सिंह, संजय यादव, सूरजपाल सिंह राजावत, दुष्यंत सिंघई, धीरेन्द्र सिंह, सोनू दोहाई, मनोज जैन, बृजेश जैन, सर्वेश यादव, आदित्य पुरोहित, राकेश शाक्य, कमलेश जाटव, अनिल जाटव, रामप्रकाश जाटव, पिंटू शर्मा, संजय शर्मा, अनुराग गुर्जर, कासिम बैग, जितेन्द्र वर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित हुए।