संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाकर 2023 और 2024 के लिए भिण्ड भाजपा पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की भोपाल में आयोजित बैठक में भिंड से भी पहुंचे भाजपा पदाधिकारी

भिण्ड, 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी मप्र कार्यकारिणी की राजधानी भोपाल में आयोजित बैठक में भिण्ड जिले से भी उत्तर प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्यों एवं जिला अध्यक्ष ने भाग लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्य समिति के सदस्यों एवं जिले के प्रदेश पदाधिकारियों को तिलक कर अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में संगठन के केन्द्रीय, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं 2023 विधानसभा, 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भिण्ड से भोपाल गए प्रदेश पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्यों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौ. मुकेश चतुर्वेदी, मप्र सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश दुबे, संजीव कांकर, वीरेन्द्र सिंह राणा, कृष्णकांता तोमर, अशोक चौधरी, रोमेश महंत, अमरीश शर्मा गुड्डू, देवेन्द्र सिंह नरवरिया प्रमुख हैं।