डॉ. अंबेडकर ने संविधान की रचना कर समाज को आत्मनिर्भर की दिशा में जोडऩे का कार्य किया : बघेल

भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संविधान गौरव दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

भिण्ड, 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के मार्गदर्शन में भिण्ड भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की सहमति से जिला संयोजक मनोज अनंत, जिला सह संयोजक भानु जयंत द्वारा 11 सूत्रीय कार्यक्रम 26 नवंबर से छह दिसम्बर तक पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अयोध्या बस्ती भिण्ड शहर के वार्ड क्र.चार भीम नगर पहुंच कर बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। गौरव दिवस के दूसरे दिन 27 नवंबर को माल्यार्पण मेहगांव निर्मल आर्य प्रभारी सह प्रभारी, अभिलाख जाटव मंडल स्तर पर कमल पुष्प अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
समाधान दिवस पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री वरिष्ठ एडवोकेट आरबी सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने संविधान में रचना कर समाज को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया, कांग्रेस ने बाबा साहब को सांसद नहीं बनने दिया और भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य की सरकार ने उनके सारे स्मारकों को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी धर्मसिंह भार्गव एवं भानुप्रताप जयंत, सुभाष मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, पूर्व पार्षद सुनील कौशल, शेखर खटीक, सज्जन सिंह नरवरिया, नीरज सविता, रामनरेश जाटव, रॉकी कौशल, मोनू कौशल, सुनील शाक्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।