– नखलौली गांव में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा
भिण्ड, 11 नवम्बर। अटेर तहसील के नखलौली गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस मंगलवार को कथा वाचक रामअवतार शास्त्री महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए प्रभु राम व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई।
उन्होंने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्म जन्मांतर के पापों का अंत भी होता है। श्रीकृष्ण व श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। कथा वाचक ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने लगा, तब गौ माता भगवान ब्रह्मा के पास पहुंची और उसका निवारण करने की बात कहने लगी। तब भगवान ब्रह्मा ने गौ माता से कहा कि सृष्टि के सभी लोगों को प्रभु का ध्यान करना चाहिए तब जाकर इस समस्या का समाधान होगा। इसके बाद अयोध्या में जन्मे भगवान श्रीराम की कथा सुनाई। राजा दशरथ महारानी कौशल्या के घर जन्म हुआ भगवान श्रीराम ने मर्यादा स्थापित कर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाया है। बंदी गृह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ जिसके बाद वसुदेव ने बालक को लेकर गोकुलधाम नंदबाबा यशोदा के पास छोड़ आए और वहां कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी भक्तों ने भागवत की आरती उतारी और प्रसाद का वितरण किया गया।







