महिलाएं अधिक से अधिक सदस्य बनाएं : मनीषा

– महिला कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष चयन को लेकर बैठक आयोजित

भिण्ड, 27 अक्टूबर। जिला महिला कांग्रेस के नई जिलाध्यक्ष चयन को लेकर पूर्व शहर जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीधर गोस्वामी धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव मनीषा शर्मा उपस्थित रही। उन्होंने सभी दावेदारों से वन टू वन चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीषा शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा मप्र में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष का चयन होगा। इसी के तहत आज रायशुमारी के लिए उनका भिण्ड आगमन हुआ है, इसी के साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा और सभी महिलाओं से सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मप्र महिला अत्याचार में पूरे भारत में पहले नंबर पर है, इसलिए महिला कांग्रेस को समय-समय पर इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी है और महिलाओं की आवाज को ऊपर तक पहुंचाने का काम महिला कांग्रेस करेगी।
बैठक में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, शहर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, सेवादल के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सुशीला नरवरिया, जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, रीना चौहान, रूपा शर्मा, शिवा कुमारी, जानकी परिहार, पुष्पा नरवरिया, अंकित तोमर, वीरेन्द्र यादव, विवेक पचौरी, चैतन्य शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, सुखप्रीत मिश्रा, गोविन्द राजावत, अजय शर्मा, मुकेश गर्ग, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान गम्मू आदि मौजूद थे।
इन्होंने की दावेदारी
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के लिए रेखा भदौरिया, सुशीला नरवरिया, रूपा शर्मा, स्मिता शर्मा, सीमा शर्मा, अनुपमा, नेहा भदौरिया, पुष्पा कुमारी ने दावेदारी की।