भिण्ड, 01 अक्टूबर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला समिति की बैठक राठौर धर्मशाला गोहद में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर जिलेभर में ट्रंप टैरिफ के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हजारों पर्चे प्रकाशित कराकर उन्हें वितरित किया जाएगा। पूरे देश के साथ भिण्ड जिले में भी इस टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी साम्राज्यवाद के अघोषित हमले के विरोध में अभियान चलाया चलेगा और विरोध कार्रवाईयां आयोजित की जाएगी।
जिला समिति की बैठक में माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि हमारी विरासत हमेशा से ही साम्राज्यवाद के विरुद्ध संघर्ष और कुर्बानियों की रही है। अब मोदी सरकार अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने आत्म समर्पण कर रही है। हमारी परम्परागत विदेश नीति को तिलांजलि दे रही है। उनका यह रवैया साम्राज्यवाद के सामने समर्पण का है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कार्यक्रम के बारे में भी राज्य समिति के निर्णय की जानकारी दी। इसके अलावा स्थानीय मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आग्रह किया। बैठक की अध्यक्षता राजेश शर्मा ने की। रिपोर्ट जिला सचिव ओपी बाथम ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जो विचारों विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से पारित की गई। बैठक में राजेश शर्मा, पीएन माहौर, वीरेन्द्र कुशवाह, राजेन्द्र कुशवाह, मुन्नालाल, शोभा माहौर, गुड्डीबाई माहौर, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, देवेन्द्र शर्मा, राकेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।







