वाहन पलटने से इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष में घायल, ग्वालियर रैफर

भिण्ड, 28 सितम्बर। उप्र इटावा जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे का दीनपुरा गांव के पास वाहन पलटने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पूर्व जिलाध्यक्ष दुबे अपने निजी वाहन से भिण्ड की ओर आ रहे थे। तभी दीनपुरा गांव के पास भगवती कोल्ड स्टोर के सामने उनके वाहन का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब इस बात की जानकारी भिण्ड भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया एवं पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह को मिली तो वे तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया।