भिण्ड, 26 सितम्बर। भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मौ मण्डल में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मौ नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, अस्पताल और वृद्धाश्रम में फल वितरण, पौधारोपण आदि कार्यक्रम मण्डल के प्रत्येक बूथ पर संपन्न हुए। पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा ने ग्राम अतरसोहा में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। कार्यक्रम में पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, रघुवीर सिंह पवैया, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, जगत सिंह कुशवाह, सुरेश छारी, महामंत्री अशोक गोयल, आईटी सेल प्रभारी रामूसिंह कुशवाह, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, मीडिया प्रभारी सोमवीर शिवहरे, अमृतलाल खटीक, पार्षद तोताराम यादव एवं प्रमोद यादव, महबूब पठान, राजेश कुशवाह सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।