भिण्ड, 24 सितम्बर। चेत्यालय जैन मन्दिर ऋषभ भवन में मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र महामण्डल विधान के समापन पर बुधवार को भगवान की शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए वापस चैत्यालय जैन मन्दिर ऋषभ भवन पहुंची। वहां पर भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया।
मुनिराज का बजरिया के लिए हुआ मंगल विहार
मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का मंगल विहार बजरिया के नेमिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर के लिए बिहार हुआ, जहां पर सायंकालीन सभा में गुरू भक्ति आनंद यात्रा का आयोजन किया गया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पार्षद मनोज जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज गुरुवार को सुबह जामना जैन मन्दिर के लिए बिहार करेंगे, जहां पर सुबह 11 बजे से वार्षिक मेला का आयोजन किया जा रहा है एवं भगवान शोभा यात्रा निकाली जाएगी।