भिण्ड, 11 अगस्त। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को आगामी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के निमित्त दतिया का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने जिला प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश में आयोजित तिरंगा यात्रा ने राष्ट्र प्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है, यह तिरंगा यात्रा हमारे शहीदों के बलिदान, स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा एवं देश की अखण्डता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक बनी है। पाठक को मिली इस जिम्मेदारी पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।