विहसंत सागर के अवतरण दिवस पर 12 अगस्त को निकलेगी बाइक रैली

भिण्ड, 11 अगस्त। मैडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के 42वे अवतरण दिवस पर नगर के विराग मण्डप बद्रीप्रसाद की बगिया में 12 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12 बजे से मनाया जाएगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पार्षद मनोज जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे बाइक रैली नगर में निकाली जाएगी, जो नगर का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी, जहां पर मुनिराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, घिरोर मैनपुरी के अध्यक्ष यतेन्द्र कुमार जैन शामिल होंगे। साथ ही भजन गायक रितिक जैन के मधुर भजनों के साथ कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न होगा।
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
जैन मुनि उपाध्याय विहसंत सागर के 42वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में नवजीवन सहायतार्थ संगठन भिण्ड द्वारा 12 अगस्त को बद्रीप्रसाद की बगिया भिण्ड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संगठन की संस्थापिका नीतेश जैन ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शांतनु जैन, डॉ. कुलदीप मिश्रा, डॉ. योगेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन होगा।