भिण्ड, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर 12 अगस्त को सुबह 11 बजे से मौ कृषि उपज मण्डी समिति परिसर से घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा अभियान के तहत मण्डल मौ द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
मौ भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, यात्रा के मण्डल संयोजक पार्षद वीरेन्द्र सिंह यादव (फौजी) ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा गल्ला मण्डी से प्रारंभ होकर नया बस स्टैण्ड, कुशवाह मार्केट, सेंट्रल बैंक, शांति निकेतन भवन, रैन बसेरा, सब्जी मण्डी तिराहा, नरसिंह मन्दिर, गांधी चौराह, गांधी मार्केट, पुरानी नगर परिषद हटवारा, फूलसिंह मेंबर चक्की, माली मोहल्ला तिराहा, इमामबाडा, गोरियन टोला, पीरी पथरिया, स्योडा रोड, पुलिस चौकी होकर पंजाब गल्ला मण्डी में समापन होगी। सभी कार्यकर्ताओं से नियत समय पर पहुंचने की बात कही गई है।