तिरंगा यात्रा भारत की एकता और गौरव का प्रतीक है : आर्य

– तिरंगा यात्रा को लेकर गोहद विधानसभा बैठक आयोजित

भिण्ड, 08 अगस्त। आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर गोहद विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डलों की वृहद बैठक मां शारदा गार्डन गोहद आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजा मोर्चा एवं पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा, जिला प्रभारी मन की बात अर्पित मुदगल तथा जिला उपाध्यक्ष सज्जन यादव मंचासीन रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य कहा कि तिरंगा यात्रा भारत की एकता और गौरव का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, यह हमारी आजादी, शौर्य और त्याग का जीवंत प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने तिरंगे की शान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह यात्रा हमारे वीर जवानों के साहस को नमन और आने वाली पीढियों को राष्ट्रसेवा का संदेश देने का संकल्प है।
जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की शक्ति को सिद्ध किया है। यह अभियान जन जन तक पहुंचे। मन की बात के जिला प्रभारी अर्पित मुदगल ने कहा कि तिरंगा हमारी आत्मा और पहचान है। तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना, ताकि हर दिल में तिरंगे के लिए वही गर्व और समर्पण हो, जैसा हमारे वीर सैनिकों में है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने इस संकल्प को और मजबूत किया है। सज्जन यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की अखण्डता और सम्मान का संकल्प है, यह वीर सैनिकों को नमन है। बैठक का संचालन संतोष राठौर ने और आभार मण्डल अध्यक्ष दीपक तोमर ने व्यक्त किया।
बैठक में गोहद नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, चित्तौरा मण्डल अध्यक्ष रवि शर्मा, गोहद ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दीपक तोमर, मालनपुर मण्डल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाहा, तिरंगा यात्रा प्रभारी मण्डल सह-आयोजक आशीष शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, मेहताब सिंह गुर्जर, सुखदेव सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष पिछडा वर्ग धर्मेन्द्र गुर्जर, पिंकी सगर, मुन्नालाल बाथम, मुकेश जाटव, धर्मवीर सिंह जाटव, गब्बर सिंह गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।