– तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
भिण्ड, 08 अगस्त। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल आलमपुर की बैठक दबोह सर्किट हाउस पर आयोजित की गई है। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह पटेल ने की तथा कार्यक्रम की रूप रेखा तिरंगा यात्रा के मण्डल संयोजक कल्याण सिंह कौरव ने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।
बैठक के दौरान बताया गया कि भाजपा मण्डल आलमपुर द्वारा आगामी 13 अगस्त को सुबह 9.30 बजे विजय मंच आलमपुर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी। जो नगर में भ्रमण करने के उपरांत आलमपुर मण्डल के ग्राम बरथरा होते हुए गोरा, बडागांव, कसल पहुंचेगी। जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन होगा और यही पर तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर भगवान सिंह कुशवाह सरपंच, राघवेन्द्र गुर्जर, मोनू कौरव, कमलेश शर्मा, दीपेन्द्र शुक्ला, दीपू, ज्ञानेन्द्र चौधरी, राजकुमार कौरव, नरेश उदैनिया सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आलमपुर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज पटेल के आवास पर भी एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें तिरंगा यात्रा प्रभारी कल्याण सिंह कौरव, सह प्रभारी शानू चौधरी, रणवीर सिंह कौरव, रमेश अहिरवार, पार्षद रोमी रायकवार, अनूप दुवे, रोहित मिश्रा, महेन्द्र राठौर, सुजात अली, सुधीर सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।