जिस कांग्रेस का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका है, वही अब दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है : सिंधिया

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

भोपाल, 08 अगस्त। केन्द्रीय मंत्री ने सिंधिया ने शुक्रवार को भोपाल दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भारत को मृत रूप में देखा है, चाहे वो भारत की इकॉनमी हो, ज्यूडिशियरी हो, सेना का अपमान हो या भारत का इलेक्शन कमिशन का अपमान किया है। वे शायद स्वयं अपने बैंकरप्सी को नहीं पहचानते हुए अपनी उंगली दूसरों की तरफ कर रहे हैं। इलेक्शन कमीशन स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। इलेक्शन कमीशन पारदर्शिता के आधार पर कार्य करती है। इलेक्शन कमीशन फेयर एंड फ्री इलेक्शन हर राज्य में और पूरे देश में हो इसे सुचारू रूप से लागू करती है। आज विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र के रूप में भारत ने पूरे विश्व को प्रमाण दिया हैं और आज उसी विश्व की विश्वसनीयता भारत के प्रति है उस पर प्रश्न चिन्ह नहीं, उसे कुचलने का काम कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा हैं।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे कहा कि कांग्रेस का रवैया ही हमेशा ऐसा रहा है चाहे अगर भारत की सेना की वीरता हो तो वे उस पर प्रश्न उठाकर सबूत मांगते है। ल अगर भारत की ज्यूडिशियरी हो तो उस पर लांछन करो, अगर भारत के प्रधानमंत्री हैं तो उन्हें नीचे दिखाओ।