– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की सभी लाडली बहनों को दिया रक्षाबंधन का शगुन
भिण्ड, 07 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत राजगढ जिले के नरसिंहगढ से प्रदेश की एक करोड 26 लाख 89 हजार 823 लाडली बहनों के खातों में एक हजार 859 करोड से अधिक की राशि का अंतरण किया। साथ ही लाडली बहनों को नियमित किस्त 1250 रुपए के अतिरिक्त रक्षाबंधन के विशेष शगुन के रूप में 250 रुपए भी दिए। इस प्रकार रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में प्रत्येक लाडली बहना को 1500 रुपए दिए।
जिले की कुल 2 लाख 72 हजार 309 लाडली बहनों को 1250 के मान से माह अगस्त 2025 की कुल 33 करोड 21 लाख 26 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई। साथ ही 2 लाख 73 हजार 445 लाडली बहनों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में नियमित किस्त के अतिरिक्त विशेष शगुन के रूप में 6 करोड 83 लाख 61 हजार 250 रुपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार और पारिवारिक निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कक्ष भिण्ड में देखा एवं सुना गया।