– तिरंगा यात्रा को लेकर सरयू गार्डन लहार में भाजपा की बैठक आयोजित
भिण्ड, 07 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की मंशानुरूप भव्य तिरंगा यात्रा लहार नगर में 14 अगस्त को शाम 4 बजे नगर के मैथिली शरण गुप्त पार्क से निकाली जाएगी। जिसको लेकर गुरुवार को नगर के सरयू गार्डन में बैठक संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता नवल किशोर मिश्रा उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी, सह संयोजक नरेश सिंह बघेल एडवोकेट एवं मण्डल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य वक्ता नवल मिश्रा ने कहा कि पार्टी की मंशा के अनुसार हमें नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करना है, जिसमें लहार क्षेत्र के विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। यात्रा के संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने कहा कि हमें इस यात्रा के लिए प्राण प्रण से जुटकर लोगों के घर-घर जाकर यात्रा को भव्य बनाकर अपने लहार विधानसभा का नाम रोशन करना है। सह संयोजक नरेश सिंह बघेल एडवोकेट ने कहा कि तिरंगा यात्रा में हम गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को जिम्मेदारियां सौंपेगे और जिन्हें जिम्मेदारी दी है उनके कार्यों की मॉनिटरिंग करके हर एक पहलू पर चर्चा करके यात्रा को भव्य बनाने का प्रयास करना है। मंच संचालन संजीव चौधरी ने एवं आभार व्यक्त रणवीर सिंह राठौर ने किया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष नीलम शर्मा, पिछडा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अरफाज खान, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष छोटू तिवारी, राजेश गोस्वामी, अशोक राठौर, अंगद शुक्ला छिवाउली, पूर्व सरपंच भटपुरा मुंशी चौधरी, रामकुमार गतवार एडवोकेट, रोहित त्रिपाठी, रामस्नेही गुप्ता, विमल तेजपुरा, राजीव शर्मा रहावली, दुर्गेश शाक्य, छोटू शुक्ला, अन्नू त्रिपाठी, मधुर शर्मा, अनूप गुप्ता, विशाल चौरसिया, मुनेश बघेल आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।