पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पासिंह के निधन पर कांग्रेस ने किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 06 अगस्त। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष रामहर्ष सिंह कुशवाह की धर्मपत्नी पूर्व जनपद अध्यक्ष मेहगांव पुष्पा सिंह कुशवाह का गत एक अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। 59 वर्षीय पुष्पा सिंह को अचानक पेट दर्द और बुखार से पीडित हुई और दो दिन चले इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड गई हैं।
उनके नधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्वमंत्री राकेश चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल, महामंत्री शैलेन्द्र भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष कल्लू भारौली, विवेक पचौरी, आशुतोष शर्मा आदि ने शोक व्यक्त कर संतृप्त परिवार को संबल प्रदान किया।