भिण्ड, 04 अगस्त। गहोई वैश्य समाज सेवा समिति गोहद द्वारा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त जयंती के अवसर पर गहोई भवन सदर बाजार गोहद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत समाज के वरिष्ठ मुन्नालाल नीखरा ने मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर तिलक, माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने झण्डा वंदन के साथ ध्वज गीत गाया, जिसे सभी बंधुओं ने दोहराया। सोनी एवं गौरव रेजा ने राष्ट्रकवि मैथिल शरण गुप्त के जीवन परिचय, उनकी रचनाएं, आदर्शों के बारे में बताया कि कैसे समाज के साथ राष्ट्र की उन्नति में सभी को एक साथ एक स्वर में कंधे से कंधा मिलाकर खडे रहना है। साथ ही गहोई वैश्य समाज सेवा समिति की कामकाजी बैठक का आयोजन कर गहोई भवन में हुए नवनिर्माण, मरम्मत कार्य की समीक्षा, आय व्यय का विवरण, भविष्य के लंबित शेष कार्य आदि का विवरण संस्था के सचिव गौरव गोहद रावत द्वारा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसे सभी बंधुजनों द्वारा चर्चा कर ध्वनि मत से सभी का समर्थन प्राप्त हुआ, इसके साथ ही हाल ही में हुई समाज की जनगणना, वार्षिक संग्रह राशि, परिचय पत्र आदि विषयों की समीक्षा कर सभी के द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहा गया। समाज में हो रहे कार्यों में उत्कृष्ट सहयोग के लिए किशनदास सोनी, गिर्राज लला सावला, राजेश नाहर, संजय गुप्ता का सभी बंधुओं ने सहयोग के लिए करतल ध्वनि से सम्मान किया, वार्षिक केलेण्डर तैयार कर आयोजन के बारे जानकारी दी। सामग्री संग्रह के लिए सभी ने सहयोग की बात रखी।
राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त जयंती के शुभ अवसर पर मनमोहन सोनी, संजीव सोनी (मुरारी) ने गहोई भवन के लिए 4 फर्श, 4 स्टूल सहयोग के रूप में दिए। अध्यक्ष कमलेश लहारिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाकांत कनकने, उपाध्यक्ष सतीश पहाडिया, सह सचिव विशाल कुचिया, सदस्य राकेश सावला, रॉबिन नीखरा, नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष हिमांशु लहारिया, राहुल सरावगी, अंशुल लहारिया, अजय सावला, हरिहर सावला, राकेश कसाव, अशोक सिजरिया, अशोक डेंगरे, भूषण सोनी, पवन कुचिया, मुन्नालाल सावला, संजीव सावला, परशुराम लहारिया, संजीव सकेरे, मथुरा प्रसाद, बनी निगौती, घनश्याम सेठ, गिर्राज निगौती, उमेश सावला, मनोज लहारिया, राजेश लहारिया, भवन प्रबंधक बसंत स्वर्णकार आदि बंधु उपस्थित रहे।