– सवर्ण आर्मी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ सम्मान
भिण्ड, 21 जुलाई। सवर्ण समाज में जागरूकता लाने एवं समाज को एकत्रित कर एक मंच पर लाने के उद्देश्य से सवर्ण आर्मी संगठन के मप्र अध्यक्ष विकास दुबे ने संगठन का विस्तार करते हुए सत्यप्रकाश शर्मा (छोटू पटेल) को भिण्ड जिलाध्यक्ष और अरुण सिंह भदौरिया को ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया है। सवर्ण आर्मी के दोनों नवोदित जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में अटेर रोड स्थित शिव उत्सव वाटिका में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले दोनों जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि सहित जिले सुप्रसिद्ध मन्दिर हनुमान धाम पहुंचे, जहां पूजा अर्चना की। तत्पश्चात आधा सैकडा चर पहिया वाहनों से मेहगांव होते हुए अटेर रोड कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, रास्ते में जगह-जगह नवोदित जिलाध्यक्षों सहित मुख्य अतिथि एवं प्रदेश व संभागीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता गौरव व्यास, लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवी वल्लभ त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष अखलेश चौहान आदि अतिथि मंचासीन रहे। मंच संचालन संतोष त्रिपाठी और अंत में आभार सुबोध त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि आज सामान्य वर्ग की पीडा से हम सभी वाकिफ हैं, सामान्य वर्ग में ऐसा कोई नहीं है जो आज जातिगत आरक्षण से पीढित न हो। सवर्ण आर्मी की स्थापना का उद्देश्य बताते हुए दुबे ने कहा कि पिछडे और शोषित सिर्फ दलित समाज में ही नहीं हैं, सामान्य वर्ग में भी पिछडे और शोषित हैं। आज आरक्षण का जो मुद्दा है उस लेकर हम ये नहीं कहते हैं कि आरक्षण को खत्म करिए, हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि आरक्षण को जातिगत न देते हुए आर्थिक आधार पर कर देना चाहिए, जिससे सामान्य वर्ग के गरीबों को भी उनका अधिकार मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवी वल्लभ त्रिपाठी ने कहा कि अमूमन सामान्य वर्ग के लोगों को झूठे एससी/एसटी एक्ट में फंसाया जाता है, इस मंच से मैं घोषणा करता हूं कि मैं एससी/एसटी में फंसे सवर्ण भाइयों का केस बिल्कूल मुफ्त में लडूंगा और उन्हें न्याय दिलवाऊंगा। इस अवसर पर सतीश जोशी, सुनील चौधरी, संतोष त्रिपाठी, राजीव बरुआ, अरविन्द जोशी, आशीष सुरवरिया, सौरभ बौहरे, देवेश शर्मा, सुरज बरुआ, विकास शर्मा, विनोद पाठक, मनीष श्रीधर, अरिदमन भदौरिया, आशीष खरिका, भोलू कदौरा, आशीष मिश्रा, जयेन्द्र राजावत, बंटी शुक्ला, मोनू, आशू रमटा सहित करीब एक सैकडा लोग उपस्थित रहे।