भिण्ड, 15 जून। जिले के एण्डोरी थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में घर की दीवाल ढहने से घायल हुई बृद्ध महिला की गोहद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामेश्वर पुत्र लौडूराम जाटव उम्र 40 साल निवासी ग्राम मानपुर ने पुलिस को सूचना दी कि गत शुक्रवार को बारिश और तूफान आने से उसके घर की दीवाल ढह गई थी, जिसमें दबने से उसकी मां बौताबाई जाटव उम्र 69 साल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें उपचार हेतु गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अपना दम तोड दिया।