समीर बने कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के गोहद विधानसभा अध्यक्ष

भिण्ड, 03 जून। मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग भोपाल द्वारा जारी सूची में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अनुशंसा पर मौ के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता समीर खां को मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग गोहद विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनित किया गया है।
इस अवसर पर मौ ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समीर खां का जोरदार स्वागत कर बधाई दी है। बधाई देने वालों में गोहद विधायक केशव देसाई, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, सत्येन्द्र सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी, रामनिवास सोनी, कमलेश सोनी, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, पार्षद सोनपाल यादव, इकबाल पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, रामेश्वर सिंह यादव, रामौतार शिवहरे, इरशाद पठान, रमेश राठौर, मनोहर सिंह गौर, अबधेश प्रजापति, दिनेश राठौर, आलोक मिश्रा आदि शामिल हैं।